छत्तीसगढ़ विशेषदेश-विदेश

किंग चार्ल्स ने ली राष्ट्र सेवा की शपथ, क्वीन एलिजाबेथ को दी श्रद्धांजलि

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने शुक्रवार को महारानी और अपनी मां एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्र सेवा की शपथ ली और वफादारी, सम्मान एवं प्यार से सेवा करने का संकल्प लिया। राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन में सम्राट चार्ल्स ने महारानी के परिवार और लोगों के प्रति समर्पण के लिए धन्यवाद दिया। ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली रानी एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि देने के लिए देश और दुनिया से संदेश आ रहे हैं।

बकिंघम पैलेस के बाहर स्थानीय लोग उमड़ पड़े हैं। इसके पहले चार्ल्स और शाही परिवार के अन्य सदस्य महारानी के बीमार होने की खबर पर तेजी से सामने आए थे। चार्ल्स शुक्रवार को लंदन के बकिंघम पैलेस लौटे। जहां पर तालियों और गॉड सेव द किंग गाते हुए उनका स्वागत किया गया। एक टेलीविज़न संदेश में राजा चार्ल्स ने अपनी मां के उस वादे को याद किया जो उन्होंने साल 1947 में 21 वर्ष की आयु में अपने लोगों की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने के लिए किया था।

Related Articles

Back to top button