छत्तीसगढ़ विशेषजुर्ममुंगेली जिला

महिला ने विक्षिप्त बच्ची को नहर में फेंका,जानिए क्या है वजह

मुंगेली | जिले में एक अज्ञात महिला ने करीब 4 साल की मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्ची को नहर मे फेंक दिया। जिसे खेत में काम कर रहे तीन युवकों ने देख लिया, नाबालिग बच्ची की जान लेने की नीयत से एक अज्ञात महिला नहर में फेंक कर बोड़तरा की तरफ भाग गई।

जहां घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों की मदद से बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए लोरमी के 50 बिस्तर समुदायिक अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं लोरमी पुलिस के ने उस अज्ञात महिला की पतासाजी की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी सोहन साहू ने बताया कि, जब वह अपने खेत में काम कर रहा था उसी दौरान एक अज्ञात महिला बच्ची को नहर में फेंक कर भाग निकली।

जिसे वो देख नही पाया, हालांकि तत्काल पीड़ित बच्ची को नहर से बाहर निकाला गया। बच्ची का उपचार कर रहे डॉक्टर प्रदीप जायसवाल ने कहना है कि, बच्ची को अभी ऑक्सीजन मे रखा गया है। बच्ची के मुह से झाग आ रहा था। अभी उसकी स्थिति सामान्य है, लेकिन ऐसा लगता है की बच्ची मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जिसका उपचार लोरमी के 50 बिस्तर अस्पताल में किया जा रहा है

 

Related Articles

Back to top button