छत्तीसगढ़ विशेषरायगढ जिलासियासत

दिल्ली के रामलीला मैदान में छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी भी करेंगे जोरदार

रायपुर। बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के विरोध में 4 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में जोरदार प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में शामिल होने कांग्रेस के दिग्गज नेता व कार्यकर्ता आज रवाना होंगे। आज शाम 6 बजे स्पेशल ट्रेन से प्रदेशभर के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रवाना होने को तैयार हैं।

साथ ही प्रदर्शन में पूरे देश से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिल्ली पहुंचेंगे। देश के इस बड़े प्रदर्शन में सभी राज्यों के कोंग्रेसी कार्यकर्ता शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ की सरकार पिछली बार भी महंगाई के खिलाफ दिल्ली जाकर गांधी परिवार का साथ दिया था। अब दिल्ली में हो रही महारैली में भी छत्तीसगढ़ के नेताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। यहां से हज़ारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता आज शाम की स्पेशल ट्रेन से दिल्ली रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button