छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

होटल की आड़ में अस्पताल चलाने वाले डॉक्टरों से SIT पूछताछ करेगी

शहर में होटल की आड़ में अस्पताल चलाने मामले में डॉक्टरों से एसआईटी पूछताछ करेगी। मामले में अस्पताल से जुड़े डॉक्टरों की सूची तैयार हो रही है। इसकी कड़ी में एसआईटी ने अस्पताल के कम्प्यूटर और दस्तावेज खंगाले है। आयुष्मान कार्ड से जुड़े फर्जीवाड़े की कई जानकारी उजागर होंगे

मरीज लाने आसपास के जिलों में दलाल फैला रखे थे। दूसरे जिलों से भी मरीज लाकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। आयुष्मान कार्ड से इलाज की मंजूरी मिलते ही खेल शुरू हो जाता था। अस्पताल से जुड़े डॉक्टरों की सूची तैयार हो रही है। एसआईटी सभी से पूछताछ करेगी। अस्पताल के संचालक और डॉक्टर दंपती समेत मैजेजर पहले से जेल में है।

माफिया के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

माफियाओं के खिलाफ मध्यप्रदेश सरकार की बुलडोजर कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज जबलपुर के हिस्ट्रीशीटर डॉन अब्दुल रज्जाक के एक और अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला दिया गया। जबलपुर के गुरैयाघाट में सरकारी जमीन पर बनाए गए डेरी फॉर्म को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया,

बताया जा रहा है कि, 10 हजार 500 स्क्वायर फीट से ज्यादा सरकारी जमीन पर कब्जा करके ये डेरी बनाई गई थी। इस डेयरी में कार्रवाई के दौरान मौके पर सैकड़ों भैसे भी मौजूद की जिन्हें दूसरी डेयरी में शिफ्ट किया गया। रज्जाक को रिमांड पर लेकर पहुंची थी पुलिस।

बता दें कि हिस्ट्रीशीटर बदमाश को जबलपुर पुलिस ने कुछ दिन से रिमांड पर लिया हुआ है, रिमांड के दौरान रज्जाक से पूछताछ के आधार पर ही आज जिला प्रशासन और पुलिस बल गुरैयाघाट स्थित पहुंची थी जहां पर यह अतिक्रमण की कार्रवाई की गई

हिस्ट्रीशीटर बदमाश के कब्जे से खाली कराई गई 10 हजार स्क्वायर फीट से ज्यादा सरकारी जमीन की कीमत 2 करोड़ 30 लाख रुपए बताई जा रही है। इस सरकारी जमीन पर अब्दुल रज्जाक ने अवैध तरीके से भारी भरकम डेयरी सैड बना कर रखा था जिसे आज भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया। इससे पहले कई ठिकानों पर चल चुका है बुलडोजर।

बता दें कि हिस्ट्रीशीटर बदमाश के खिलाफ लगातार अतिक्रमण की कार्रवाई जारी है, इससे पहले भी उसके कई ठिकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चल चुका है। हाल ही में अब्दुल के भाई के यहां भी प्रशासन का बुलडोजर चला था

Related Articles

Back to top button