गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ज़िलाछत्तीसगढ़ विशेष

खुलेआम पंचायत भवन में शराब पीते सचिवों का वीडियो वायरल

पेण्ड्रा ब्लॉक के ग्राम पंचायत भवन कुड़कई सचिवों के शराबखोरी का अड्डा बन चुका है. जहां खुलेआम पंचायत भवन में शराब पीते सचिवों का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसके बाद कुड़कई उपसरपंच सोनाबाई कश्यप ने कलेक्टर और पेण्ड्रा थाने में लिखित शिकायत की है|

कुड़कई सचिव संत राम यादव, नवागांव सचिव दामोदर राठौर और कुदरी सचिव कुमारजीत पैकरा भृत्य सद्धु लाल कश्यप , पंचायत भवन में आए दिन शराब पीते हैं. इसके साथ ही कई अनैतिक कृत्य भी इनके द्वारा पंचायत भवन में किया जाता है. उक्त मामले की पहले भी शिकायत की जाती रही है, मगर कार्रवाई न होने से सचिवों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वह पंचायत भवन को शराबखोरी का अड्डा समझ बैठे हैं|

ऐसे में अब सवाल उठने लगे हैं कि, जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति अगर ऐसा कृत्य करेंगे तो आम जन का भरोसा कैसे कायम हो पाएगा. अब देखना यह होगा कि उक्त गंभीर मामले में शिकायत और वीडियो वायरल होने के बाद जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं

Related Articles

Back to top button