कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष

कवर्धा : कलेक्टर महोबे ने जनदर्शन में सुनी दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों की समस्या

 

कवर्धा| कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता पूर्वक सुनी और नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण, राशन कार्ड, पट्टा, चिकित्सा आदि से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया तथा त्वरित निराकरण की मांग की।

ग्राम बोधईकुंडा निवासी  आनंद लांझी ने अपने पुत्र को डयरिया से संबंधित बिमारी की समस्या से अवगत कराया।कलेक्टर ने बच्चे के बेहतर उपचार के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया। इसी प्रकार अन्य आवेदकों ने भी अपनी समस्या और मांगों से संबंधित आवेदन पत्र कलेक्टर को सौंपे। कलेक्टर महोबे ने ग्रामीणों के विभिन्न समस्या एवं मांगों से संबंधित आवेदन को गंभीरता से लिया और नियमानुसार निराकरण की बात कहीं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button