छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

धरनास्थल पर कर्मचारियों का जमावड़ा, दफ्तरों में पसरा सन्नाटा

रायपुर। दो सूत्रीय मांगों पर महंगाई भत्ता-DA और गृह भाड़ा भत्ता-HRA बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशभर के अधिकारी-कर्मचारियों के 96 संगठन आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस हड़ताल का असर प्रदेश भर में देखने को मिल रहा है, हड़ताल के चलते कई दफ्तरों में ताले लटके हुए हैं। इसकी एक झलक राजधानी रायपुर के बूढा तालाब स्थित धरना स्थल पर भी देखने को मिल रही है।

धरनास्थल पर कर्मचारियों का जमावड़ा होने लगा है। इस प्रदेशव्यापी सबसे बड़ी हड़ताल से कर्मचारी-अधिकारी महासंघ ने हड़ताल से किनारा कर लिया है। इसमें 38 संगठन शामिल हैं। इसके बावजूद हड़ताल की वजह से स्कूलों में पढ़ाई, न्यायिक प्रक्रिया, राजस्व मामलों के निपटारे से लेकर सामान्य सरकारी कामकाज ठप दिख रहा है। महंगाई भत्ता-DA और गृह भाड़ा भत्ता-HRA बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले दिनों संगठन ने पांच दिनों के लिए हड़ताल की थी।

तब अधिकारियों के साथ दो दौर की बातचीत में मांगों को माने जाने पर सहमति बन चुकी थी। बाद में सरकार ने ऐसे संगठनों को बातचीत के लिए बुला लिया जो आंदोलन में शामिल ही नहीं थे। उसके बाद 6% महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी हो गया। संयोजक वर्मा ने कहा कि, यह बहुत कम है, और अधिकांश कर्मचारियों को यह स्वीकार नहीं है। ऐसे में प्रदेश के 96 कर्मचारी संगठनों ने 22 अगस्त से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

 

Related Articles

Back to top button