छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला
युवक ने पुलिस पेट्रोलिंग गाडी से लगाई छलांग, जानिए क्या है इसकी वजह

रायपुर| गोलबाजार थाना इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में घायल होने की खबर सामने आई थी। जिसके बाद आज घायल युवक की डीकेएस में इलाज के दौरान मौत हो गई। पीडि़त परिवार ने भाजपा के विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के समक्ष न्याय की गुहार लगाई है। पीडि़त परिवार ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में पीडि़त परिवार का कहना है कि उनके घर का भरण-पोषण करने वाला एक ही व्यक्ति था जिसकी आज मौत हो गई है | अब परिवार का भरण-पोषण कैसे होगा ? अब इस मामले के सामने आने के बाद भाजपा के कर्मठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने शासन से पीडि़त परिवार के लिए 1 करोड़ का आर्थिक मुआवजा दिलाने की मांग की है।



