आधी रात जंगल में बाइक का हुआ पेट्रोल खत्म, और हुई युवक की मौत जानिए पूरी जानकारी आप भी हो जाएंगे जानकर हैरान

कोरबा। पसान थाना क्षेत्र के अंतर्गत अड़सरा जंगल में जंगली जानवर के हमले से एक युवक की मौत हो गई. युवक की लाश एक पेड़ में मिली जो खून से लथपथ थी. ग्रामीणों की सूचना पर पसान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की
छठी कार्यक्रम में रात के समय रामायण का कार्यक्रम चल रहा था. साउंड बॉक्स खराब होने पर दूसरा साउंड बॉक्स लेने युवक गांव में ही रहने वाले अपने दोस्त के साथ बाइक से सेनहा से अड़सरा जा रहे थे| रास्ते मे ही घना जंगल पड़ता है, जंगल के बीच रास्ते में बाइक के पेट्रोल खत्म हो गया| युवक बाइक को लेकर धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा और दुसरे युवक पीछे से आ रहा था. युवक को लगा कि सुरेश थक गया होगा और हल्की बारिश भी हो रही है,
कहीं रुका होगा. राहुल गांव अड़सरा पहुंच गया. काफी समय बीत जाने के बाद भी वो युवक नहीं दिखा तो इसकी जनाकारी गांव वालों को दी. गांव के लोगों ने जंगल में खोजबीन शुरू की. काफी खोजबीन के बाद भी वो नहीं मिला. सुबह के वक्त ग्रामीणों की नजर सुरेश पर पड़ी तो देखा कि पेड़ के खो पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था. उसका सिर गायब था. इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पसान थाना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की.
जानवर द्वारा नोचकर मारने की आशंका
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की तो पता चला कि बाइक सवार दो युवक देर रात जंगल से गुजर रहे थे. इस दौरान किसी जंगली जानवर ने उसे नोचकर मौत के घाट उतार दिया है. शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. जहां फॉरेंसिक टीम के द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा.
मौके पर मिले जानवरों के बाल
जिस जगह पर युवक का शव मिला है वहां आसपास जंगली जानवर के कुछ बाल भी मिले हैं. जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि जानवरों ने युवक को नोच कर मौत के घाट उतारा है. पसान वन परिक्षेत्र के धर्मेंद चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं दी गई है. जनाकारी एकत्रित कर पता लगाया जाएगा कि आखिर युवक की मौत कैसे हुई है. फिलहाल मृतक के परिजनों को कोई मुआवजा राशि नहीं दी गई है



