कबीरधाम जिले के बोड़ला वन परिक्षेत्र में दिखा फिर से हाथियों का झुंड,देखिए वीडियो…

कवर्धा।छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिला में लगातार हाथियों का झुंड दिखाई दे रहे है। हाथियों के झुंड का 8 से 10 हाथियों का झुंड बोडला ब्लाक के तरेगाव वनपरिक्षेत्र में नजर आए।इसके पूर्व में पंडरिया वन परिक्षेत्र के पोलमी बीट में कई बार हाथियों का झुंड देखने को मिला है।
कवर्धा,बीते दिनों में 8 से 10 हाथियों का झुंड बोडला ब्लाक के तरेगाव वनपरिक्षेत्र में घूमते हुए दिखाई दिए गए हैं । सूत्रों के मुताबिक हाथियों का झुंड ग्राम सलगी के रवाना हो गए हैं.
हाल ही में छत्तीसगढ़ में हाथियों के उत्पात का यह तीसरा मामला है, जिसके कारण वनांचल क्षेत्रों में गांव लोगों की फसलें बर्बाद हुई साथ ही कुछ लोगों के घर भी क्षतिग्रस्त हुए और कुछ लोगों ने अपनी जाने भी गवाई है, ऐसे में वन विभाग को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए । ताकि लोग सुरक्षित रहें एवं उनकी किसी भी प्रकार की क्षति ना हो, जिन वन परीक्षेत्रों में हाथियों का झुंड प्रवेश करता है उन क्षेत्रों को अलर्ट जारी कर दिया जाना चाहिए। और गांव के लोगो की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष रूप से अभियान चलाया जाना चाहिए ।



