कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष

कवर्धा : कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कलेक्टर परिसर में किया ध्वाजारोहरण

कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके पूर्व उन्होंने परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर उन्हें नमन किया। कलेक्टर महोबे ने ध्वजारोहण के बाद जिला अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने स्वतत्रंता संग्राम सेनानियो और उनके बलिदानों को याद किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बी.एस. उइके, जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, संयुक्त कलेटर दिप्ती गौते मोनिका कौड़ो, सहित समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button