गाज गिरने से दो महिलाओ कि मौत: खेत पर कम कर रही महिलाओ पर, बिजली गिरने से मौत|

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में बुधवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि एक महिला झुलस गई है। उसे पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तीनों महिलाएं खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान हल्की बारिश हुई और खेत में गाज गिर पड़ी। तीनों इसकी चपे€ट में आ गईं। हादसा पामगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, बारगांव निवासी बबिता तुर्कानी (35), धनबाई कश्यप (40) और हीरा बाई लहरे (50) बुधवार सुबह खेत में काम करने के लिए गई थीं। इसी दौरान करीब 11 बजे पानी बरसने लगा। बारिश हल्की होने के कारण महिलाएं खेत में काम करती रहीं। इसी दौरान तेज चमक के साथ बिजली खेत में गिर पड़ी। चपेट में आने से बबीता तुर्कानी और धन बाई कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हीराबाई घायल है।
आकाशीय बिजली इलेक्ट्रिकल डिस्चार्ज है। ऐसा तब होता है, जब बादल में मौजूद हल्के कण ऊपर चले जाते हैं और पॉजिटिव चार्ज हो जाते हैं। भारी कण नीचे जमा होते हैं और निगेटिव चार्ज हो जाते हैं। जब पॉजिटिव और निगेटिव चार्ज अधिक हो जाता है तब उस क्षेत्र में इलेक्ट्रिक डिस्चार्ज होता है। अधिकतर बिजली बादल में बनती है और वहीं खत्म हो जाती है, लेकिन कई बार यह धरती पर भी गिरती है। आकाशीय बिजली में लाखों-अरबों वोल्ट की ऊर्जा होती है। बिजली में अत्यधिक गर्मी के चलते तेज गरज होती है। बिजली आसमान से धरती पर 3 लाख किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गिरती है।



