कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष

कवर्धा : स्वास्थ्य विभाग में महिला की ए.एन.एम. की नौकरी लगाने के नाम पर 1,50,000 ठगी

कवर्धा | जिले के थाना क्षेत्र में पांडातराई में एक युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2020 में जिला मुंगेली में ए.एन.एम. की भर्ती हेतु विज्ञापन निकला था, जिस पर मेरी पुत्री भी ऑनलाईन आवेदन की थी जिसकी जानकारी मिलने पर ग्राम लालपुर के रज्जु टोण्डे एवं बनियाकुबा के मानिकलाल बघेल के द्वारा मुझसे मिलकर बोले कि फार्म की कापी एवं दस्तावेज की फोटोकापी हम लोगों को दो तुम्हारी पुत्री की नौकरी हम लोग लगवा देंगे जिसके लिये 1,50,000/ रूपये लगेगा कहने से प्रार्थी उसके झांसा में आ गया एवं दिनांक 02.09.2020 को तथा उसके बाद एक और किस्त कुल दो किस्त में नगद 1,50,000 रूपये आरोपीगण को दिया था। चयन सूची आने पर मेरी पुत्री का नाम नहीं आने से बार-बार आरोपीयों से पैसा मांगा जो पैसा देने से इनकार करते हुए टाल मटोल करते रहे, आरोपी युवक के विरूद्ध थाना पांडातराई में अपराध क्रमांक 169/2022 धारा 420 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उक्त प्रकरण की जानकारी जिले के आरोपी गणों का पता तलाश किया जा रहा था। दौरान विवेचना के आरोपी (1)मालिक राम एवं (2) रज्जू टोण्ड्रे की पतासाजी कर आरोपी 1. मालिक राम पिता गुनी राम बघेल उम्र 43 साल साकिन बनियाकुबा थाना कुण्डा एवं 2. रज्जू टोण्ड्रे पिता बिरिज टोण्ड्रे उम्र 53 साल निवासी लालपुर थाना पाण्डातराई से पूछताछ किया गया जो कन्हैया बंजारे की पुत्री की ए.एन.एम. में नौकरी लगवाने के नाम पर 1,50,000 रूपये लेकर धोखाधडी करना स्वीकार किये। जिस पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button