कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष

कवर्धा : शराब बेचेने वाले कोचिया को पंडरिया पुलिस ने धर दबोचा

कवर्धा| थाना पंडरिया पुलिस को थाना क्षेत्राअन्तर्गत अपराध पर अवैध जुआ, सट्टा शराब के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कडे निर्देश दिये गये थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पंडरिया पंकज पटेल के मार्गदर्शन पर

थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे के कुशल नेतृत्व में धर पकड कार्यवाही हेतु स्टाप को निर्देश दिया गया था| मुखबीर से अलग-अलग सूचना मिला कि 02 व्यक्ति मोटर सायकल HF डिलक्स बिना नंबर काला हरा भूरा रंग में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने ले जा रहा है इसी प्रकार से एक और मामले में एक व्यक्ति आत्मानंद स्कूल के सामने बड झाड़ के पास मेन रोड पंडरिया में भूरा रंग के बैग में अवैध शराब रखकर बिक्री करने के लिये खडा है|

कि सूचना पर पंडरिया पुलिस द्वारा दो अलग-अलग टीम तैयार कर मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी, रेड कार्यवाही कर आरोपी 1. निकेश ऊर्फ गोगा भास्कर पिता पंचू राम भास्कर उम्र 33 साल साकिन सगौनाडीह थाना पण्डरिया जिला कबीरधाम को कुल 46 पौवा देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक में 180ml भरी हुई किमती 3680 रूपये के साथ धर दबोचा गया|

इसी कडी में आरोपीगण 2. डेविड लहरे पिता भानू प्रसाद लहरे उम्र 22 साल 3. मुकेश दिलावर पिता दिपक दिलावर उम्र 20 साल साकिनान सगौनाडीह थाना पण्डरिया जिला कबीरधाम को कुल 45 पौवा देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक में 180ml भरी हुई किमती 3600 रूपये,एक नग मोटर सायकल HF डिलक्स बिना नंबर किमती 30000 पये जुमला किमती 33600रूपये के साथ धर दबोचा गया।

(कुल जुमला 37280रूपये) जिस पर मौके में ही आरोपीगण को गिरफ्तार कर धारा 34(2)आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरी0 जन्मेजय पाण्डेय , सउनि0 पंचराम वर्मा , प्रआर0 378 आर0 573 का विशेष सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Back to top button