कोरबा जिलाछत्तीसगढ़ विशेष

तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, पुलिस सभी एंगल से कर रही है जांच

कोरबा। उरगा थाना अंतर्गत ग्राम साजापानी स्थित कलशबोरा तालाब में सुबह के वक्त एक लाश तैरती हुए देखी गई. घटना के बाद इलाके में फैली सनसनी फैल गई और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई. घण्टों बाद कवायद के बाद लाश की शिनाख्त साजापानी केनाभांठा निवासी कलेश्वर प्रसाद के रूप में हुई|

लाश मिलने की खबर सुनकर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक रोज की तरह सुबह घर से तालाब की ओर निकला था. देर तक नहीं आने पर उन्हें लगा कि वो तालाब के बाद खेत देखने गए होंगे. काफी समय बीत जाने के बाद खोजबीन शुरू करने पर तालाब में लाश मिलने की जानकारी मिली. मृतक के परिजनों की समझ से परे है कि आखिर उसकी मौत कैसी हुई है. फिलहाल, कोटवार की सूचना पर उरगा पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button