कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

कवर्धा : अवैध मादक पदार्थ गाँजा का तस्करी करने वाले दो अंतराज्यीय आरोपियों को किया गिरफ्तार

कवर्धा| जिले के थाना बोडला थाना क्षेत्र में लगातार असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने तथा अवैध मादक पदार्थ गाँजा, शराब आदि का तस्करी करने वाले असामाजिक तत्वों पर सतत निगाह रखते हुए, मुखबिर तंत्र को मजबूत कर तस्करों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। मुखबीर के द्वारा सुचना दिया गया कि रायपुर से जबलपुर की ओर जा रही एक होण्डा कम्पनी का एकोर्ड कार क्रमांक WB/ 06/D/0151 जिसमे बैठे लोग संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं|

तथा उक्त वाहन में मादक पदार्थ गाँजा भरा है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बोडला के द्वारा टीम तैयार कर उक्त् वाहन को दतिलहा मंदिर एन.एच. 30 मुख्य मार्ग के पास घेराबंदी कर रूकवा कर चेक करने पर कार के पीछे सीट के नीचे चेंबर मे 07 पैकेट एवं डिक्की मे 06 पैकेट रखे मादक पदार्थ गाँजा कुल वजन 20.680 किलोग्राम तथा कीमती 206000/- रू. बरामद किया गया एवं परिवहन मे प्रयुक्त् एक सफेद रंग का होण्डा कम्पनी का एकोर्ड कार क्रमांक WB/

06/D/0151 किमती 4,00000/- रूपये के साथ आरोपीगणों के कब्जे से 01 नग ओप्पो कम्पनी का टच मोबाईल कीमती 4000/- रूपये एवं 03 नग की पैड मोबाईल किमती 3000/- रूपये कुल जुमला किमती 613000 /- रूपये दोनों युवको से बरामद कर जप्त किया धारा सदर का अपराध घटित पाये जाने से थाना बोडला में अपराध क्रमांक 205/22 धारा 20(ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत उचित वैधानिक कार्यवाही कर दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button