गिट्टी खदान के दलदल मे मिला युवक का शव, जानिए इसकी मौत की वजह क्या है

रायपुर | डीडीनगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा स्थित सुलभ काम्प्लेक्स के पीछे युवक की बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इसके बाद मृत युवक के शव को चादर में बांध कर वहीं गिट्टी खदान के दलदल में फेंक दिया. पुलिस पहले उसे फरार मानकर उसकी पता तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन मुखबिर से हत्या की सूचना मिलते ही युवक का शव बरामद कर हत्यारों को गिरफ्तार किया. मृतक के स्वजनों ने पहले ही हत्या की आशंका जताई थी
पुलिस के मुताबिक थानेश्वर उर्फ थानू देवांगन की हत्या के आरोपी कान्हा सोनकर, मोहम्मद सद्दाम, लाला उर्फ श्रीचंद यदु, जितेंद्र उर्फ लालू यदु, राजेंद्र वर्मा उर्फ बिल्लू, पंकज उर्फ प्रहलाद विश्वास और नितेश अवस्थी उर्फ अंडा को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों का थानेश्वर से पुरानी रंजिश थी. उसी रंजिश के चलते बदमाशों ने थानेश्वर को 23-24 जून की दरमियानी रात षडयंत्र कर धोखे से नहर किनारे बुलाकर उसकी हत्या करने के बाद उसकी लाश को गिट्टी खदान स्थित दलदल में फेंक दिया था. मृतक के पिता छगन लाल देवांगन ने चार जुलाई को थाने में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी.




