छत्तीसगढ़ विशेषबिलासपुर जिला

कलेक्ट्रेट के एक कर्मचारी ने13 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

बिलासपुर. सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 13 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है. कलेक्ट्रेट के एक कर्मचारी ने ही बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है. परिजनों ने इस मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है. जुर्म दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया है

आरोपी युवक करीब सालभर पहले बच्ची को गिफ्ट देने का झांसा देकर अपने घर ले गया और वहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. युवक इंस्टाग्राम में बच्ची को गंदे-गंदे मैसेज भी करने लगा था. इसकी जानकारी होने पर लड़की के घरवालों ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button