अपना जिलाकबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषधर्मबिलासपुर जिलाबेमेतरा जिलामहासमुन्द जिलामुंगेली जिलारायपुर जिला

दो पक्षों के बीच जमकर बरसी लाठियां और सब्बल, कई लोग गंभीर रूप से हुए घायल

कबीरधाम| दरअसल, धरमपुरा गांव के एक भाग पर गाय चराने और गौठान बनाने के नाम पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडे, सब्बल लेकर बरस गे. भारी मारपीट और खूनी संघर्ष हुआ. जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. फिलहार सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. मामले में पुलिस घायलों से पूछताछ कर रही है. वहीं आगे की कार्रवाई जारी है. तनाव की स्थिति को देखते हुए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

दोनों पक्षों ने लगाया मारपीट का आरोप

मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस घायलों के इलाज के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.

Related Articles

Back to top button