बेशर्मी की सारी हदें : माँ के कपडे उतार कर एक छोटे बच्चे के सामने पति, सास और देवर ने की पिटाई, जानिए क्या है इसकी वजह

जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम हरिपुर में बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए पति, देवर और सास ने महिला के कपड़े उतार कर मासूम बच्चों के सामने पीटने का मामला सामने आया है। बच्चे अपनी मां को छोड़ देने की मिन्नतें करते रहे परन्तु निर्दयी पति, देवर और सास को बच्चों पर भी दया नहीं आई, वे सभी सभी लगातार पीटते रहे।
विवाहिता का दोष सिर्फ इतना था कि वह अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाना-लिखाना चाहती थी। इस के लिए उसने अपने मायके वालों से मदद लेते हुए शिवपुरी के बदरवास में एक प्लॉट का सौदा डेढ़ वर्ष पहले किस्तों में कर लिया था। प्लॉट के शुरुआती पैसे विवाहिता के मायके वालों ने दिए थे इसके बाद भी प्लॉट की किस्त पटाने में सहयोग करने की बात विवाहिता के मायके वालों ने कही थी।

डेढ़ वर्ष पहले हुए प्लॉट की किस्त पटाने और अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाने के संकल्प के साथ पीडि़त महिला सविता मजदूरी करने जाने लगी थी। धीरे धीरे सविता ने किस्तों पर लिए हुए प्लॉट की किस्त पटाना शुरू कर दी थी। सविता केंवट ने बताया कि प्लॉट की एक-दो किस्त ही बची थी जिसके बाद एक-दो महीने में ही उसकी रजिस्ट्री हो जाती।
इधर महिला का पति प्लॉट को अपने नाम कराना चाहता था। महिला को इस बात की भनक लग चुकी थी कि उसका पति उस प्लॉट को बेचना चाहता था। इसी बात को लेकर महिला के साथ जमकर मारपीट कर दी गई। महिला की शिकायत पर कोलारस थाना पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



