छत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदेश-विदेशमहासमुन्द जिलामुंगेली जिलाराजनांदगांव जिलारायपुर जिला
मोदी के दोस्त को सीने में मारी गोली, हालत गंभीर,जानिए क्या है वजह


हमलावर ने पीछे से किया हमला
शिंजो आबे पर हमला शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार दिन में 11.30 बजे हुआ. आबे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.वर्ल्ड न्यूज ने कहा कि गोली चलने जैसी आवाज सुनी गई और एक संदिग्ध को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया. मौके पर मौजूद वर्ल्ड न्यूज के एक रिपोर्टर ने कहा कि आबे के भाषण के दौरान उन्हें लगातार दो धमाके की आवाज सुनाई दी.
जानकारी के अनुसार, शिंजो आबे पर शुक्रवार को नारा की एक सड़क पर भाषण देने के दौरान पीछे से एक व्यक्ति ने हमला किया. गोली लगने के बाद शिंजो आबे जैसे ही जमीन पर गिरे उनके सिक्योरिटी गार्ड्स तुरंत उनके पास आए. बताया जाता है कि आबे की गर्दन से काफी खून निकला है.
घायल होने के बाद शिंजो आबे को एयर एम्बुलेंस से एयर लिफ्ट किया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया. शिंजो आबे सबसे लंबे समय तक जापान के प्रधानमंत्री रहे. आबे ने अगस्त 2020 में खराब स्वास्थ्य के कारण पद छोड़ दिया था.
