कवर्धा : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के शशांक पाठक बने शाला नायक

कवर्धा। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल कवर्धा में छात्र संगठन, स्कूल केबिनेट का गठन किया गया। जिसमें कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रणाली से मतदान प्रक्रिया में नामांकन दाखिल कराया गया। तत्पश्चात् नामांकन दाखिल करने वाले बच्चे विभिन्न पदानुरूप अपने लिए अन्य छात्रों से वोट मांगे उसके बाद प्राचार्य एवं व्याख्याताओं के बीच छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अंत में उन्ही के मध्य मतों की गणना की गई।
जिसमें शाला नायक शशांक पाठक, शाला नायिका करूणा कश्यप, अनुशासन मंत्री ऋषभ देवांगन, खेल मंत्री रोवर्स सय्याम, सांस्कृतिक मंत्री शुभम चंद्रवंशी और उप शाला नायक समीर बघेल चयनित हुए। इसी प्रकार प्रत्येक कक्षा में भी विभिन्न पदों पर लोकतांत्रिक पद्धति से मतदान की प्रक्रिया अपनाकर छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। चयनित छात्र-छात्राओं को संस्था के प्राचार्य आर.एल. बारले एवं समस्त शिक्षकों द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाऐं दी।



