अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषप्रदेशब्रेकिंग न्यूजरायपुर जिलास्थानीय समाचार

राजधानी के कलाकार ने तोड़ी दुबई की आर्टिस्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड, शिवा ने बनाई 240 वर्ग मीटर मे माँ की कॉफी पेंटिंग

रायपुर। में दुनिया की सबसे बड़ी कॉफी पेंटिंग बनाई गई है। रायपुर के कलाकार शिवा मानिकपुरी ने 10 दिन मे इस पेंटिंग को तैयार किया है। वे 17 जून से हर दिन इसे बनाने में 5 घंटे का समय दे रहे थे। शिवा के मुताबिक, सब कुछ ठीक रहा तो दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इस कलाकृति का नाम दर्ज होगा।

सोमवार को शिवा मानिकपुरी ने रायपुर के सरोना स्थित केपीएस स्कूल कैंपस के बड़े से ग्राउंड में बन रही अपनी कॉफी पेंटिंग को कंप्लीट किया। शिवा ने इस विशाल पेंटिंग में अपनी मां की तस्वीर उकेरी है।पेंटिंग बनाने में एक्सपायर्ड कॉफी का इस्तेमाल हुआ है। इससे शिवा ने अपनी मां की तस्वीर उकेरी है।

शिवा कई सालों से पेंटिंग और रंगोली आर्ट से जुड़े हुए हैं। अक्सर कई कॉम्पिटिशन और कार्यक्रमों में रंगोली और पेंटिंग के जरिए लोगों का दिल जीत चुके शिवा ने कहा कि उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने की एक तमन्ना लंबे अरसे से रही है। इसके लिए उन्होंने अपनी मां की एक बड़ी तस्वीर बनाने की सोची, शिवा कहते हैं मेरे जीवन में मां से बड़ा कोई नहीं।

पेंटिंग बनाने में 6.5 लाख का खर्च आया

शिवा ने इस विशाल पेंटिंग को 240 वर्ग मीटर के एरिया में तैयार किया है। स्कूल में राकेश मिश्रा के सहयोग से एक वॉटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया है, ताकि पेंटिंग सुरक्षित रहे। शिवा ने बताया कि सोनू श्रीवास्तव, नेहल जैन, गंगा, भावेश, रिंकू जैसे लोगों की सहयोग से पेंटिंग तैयार करने के लिए बड़ा कपड़ा, 40 लीटर प्राइमर, 6 किलो कॉफी का बंदोबस्त हुआ। सभी के सहयोग से करीब 6.5 लाख रुपए खर्च हुए।शिवा को पेंटिंग बनाने में 10 दिन का समय लगा। वे हर रोज लगभग 5 घंटे पेंटिंग बनाने में लगाते थे।

Related Articles

Back to top button