कोरिया जिलाछत्तीसगढ़ विशेषबिलासपुर जिलाबेमेतरा जिलामुंगेली जिलारायपुर जिला

लाखों रुपए के पेट्रोल और डीजल किया गया जब्त,सरकारी नियमों का हुआ उल्लंघन जानिए पूरा मामला

मुंगेली। जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां खाद्य विभाग ने एक साँई पेट्रोल पम्प पर दबिश दी। छापामार कार्रवाई में विभाग ने 28 लाख रुपए के पेट्रोल और डीजल बरामद किए हैं। इसमें 13,690 लीटर डीजल और 14,515 लीटर पेट्रोल है।

शासकीय नियमों के उल्लंघन और अनियमितता को लेकर यह कार्रवाई की गई। खाद्य विभाग ने प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में पेश किया। वहीं कार्रवाई को लेकर पेट्रोल पंपों में हड़कंप मचा गया है। विभाग ने बताया कि अनियमितता करने वाले पेट्रोल पंप पर लगातार कार्रवाई होगी।

 

Related Articles

Back to top button