गरियाबंद जिलागौरेला-पेंड्रा-मरवाही ज़िलाछत्तीसगढ़ विशेषजांजगीर-चाम्पा जिलारायगढ जिलारायपुर जिला

फर्नेस ब्लास्ट, कई मजदूर और कर्मचारी हुए घायल

रायगढ़। सुरक्षा मापदंडों के पालन में लापरवाही का खामियाजा संस्थान के कर्मचारियों को भुगतना पड़ता है। रायगढ़ जिले में आए दिन औद्योगिक हादसे की सूचनाएं आती रहती है। यहां नवदुर्गा फ्यूल्स में सुरक्षा मापदंडों में चूक के कारण फर्नेस ब्लास्ट हो गया। इससे यहां काम कर रहे कई श्रमिकों और कर्मचारियों को चोटें आई है। घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मामला सामने आने के बाद लीपापोती का खेल शुरु हो गया है।

एक ओर उद्योग प्रबंधन अपने आप के बचाने तत्थयों का छिपाने में लगा है वहीं संबंधित विभाग भी कार्यवाई से बच रहा है। प्रशासन द्वारा केवल कागजी खानापूर्ति की जा रही है। कुछ दिनों पूर्व जेएसडब्ल्यू मोनेट में भी इसी प्रकार की घटना हुई थी जिसमें एक श्रमिक की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई थी और दो श्रमिकों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परंतु मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नवदुर्गा फ्यूल्य में हुई घटना को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि जानकारों के अनुसार ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि आसपास कार्य कर रहे कई कर्मचारियों और श्रमिक इसके चपेट में आए हैं।

Related Articles

Back to top button