कबीरधाम विशेषकोरबा जिलागौरेला-पेंड्रा-मरवाही ज़िलाछत्तीसगढ़ विशेषबेमेतरा जिलारायगढ जिलारायपुर जिला
पत्नी ने पति को पेड़ में बांधकर की खूब कुटाई, जानिए क्या हो सकती है इसकी वजह


मामला रायबरेली क्षेत्र के मैनाहार कटरा का है. यहां के रहने वाले एक अधेड़ का गांव की ही रहने वाली 50 साल की महिला से काफी लंबे समय से इश्क चल रहा था. बताते हैं कि अधेड़ व्यक्ति रात के समय जहां पर जानवर बांधे जाते हैं वहीं पर अपनी खटिया बिछा कर सोता था. बीती रात एक बजे महिला मिलने आ गई. यह सूचना गांव के ही किसी व्यक्ति ने अधेड़ की पत्नी को दे दी. मौके पर चुपचाप पहुंची पत्नी ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया. यह नजारा देख कलावती का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया उसने अपने बड़े बेटे को बुलाया और फिर दोनों ने मिलकर अधेड को पेड़ से बांधकर जमकर कुटाई कर दी|
प्रेमी-प्रेमिका की धुनाई होता देख गांव के अन्य लोग भी रात में मौके पर पहुंच गए और भारी मजमा लग गया. अधेड़ की पिटाई होता देख उसकी अधेड़ प्रेमिका लोगों से गुहार करती रही कि इन्हें मत मारो फिर भी काफी देर तक अधेड़ पर लात घूसे की बरसात होती रही. पिटाई से अधमरे हो चुका अधेड़ जब बिल्कुल बेदम हो गया तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई. दोनों को पुलिस थाने पर लाई है.