कबीरधाम विशेषकांकेर जिला (उत्तर बस्तर)कोरबा जिलाकोरिया जिलागरियाबंद जिलागौरेला-पेंड्रा-मरवाही ज़िलाछत्तीसगढ़ विशेषदन्तेवाड़ा जिलाबिलासपुर जिलामहासमुन्द जिलामुंगेली जिलारायपुर जिला

बेड टी पीने के ये हैं तगड़े नुकसा, अगर आप भी सुबह पीते हैं चाय, तो हो जाएं सावधान

चाय एक ऐसी चीज है जिसे बच्चे से लेकर बड़ों तक हर कोई काफी पसंद करता है. कुछ लोग सुबह से शाम और फिर देर रात तक भी इसकी चुस्कियां लेने से नहीं कतराते हैं. पानी के बाद ये सबसे ज्यादा पिया जाने वाला पेय पदार्थ है. स्ट्रेस मिटाने के लिए ये काफी अच्छा है. गजब की ताजगी के साथ सारी थकान दूर हो जाती है. कई लोगों को सुबह बेड टी पीने की आदत होती है

खाली पेट काफी लोग पीते हैं चाय

कुछ लोगों को सुबह सवेर उठकर चाय पीने की बुरी आदत होती है, जिसे ‘बेड टी’ भी कहा जाता है. इसके बिना की लोग अपने दिन का काम सही से नहीं कर पाते. ऑफिस में अर्ली मॉर्निंग शिफ्ट वाले लोग भी चाय के आदी होते हैं, क्योंकि वो अक्सर नींद भागाने के लिए इस पेय का इस्तेमाल करते हैं.

सेहत के लिए अच्छी नहीं है ‘बेड टी’ 

सुबह उठकर चाय पीने का शौक भले ही दिमाग को काफी सुकून देता हो, लेकिन ये सेहत के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है. क्योंकि खाली पेट इसे पीने के कई साइड इफेक्ट्स भी हैं. भूखे पेट चाय का आनंद लेना बिलकुल भी अच्छा नहीं है.

ये है ‘बेड टी’ पीने के तगड़ा नुकसान

1. बेड टी पीने से सबसे बड़ी परेशानी एसिडिटी, कब्ज के तौर पर साने आती है. ये पाचन तंत्र के लिए बिलकुल अच्छा नहीं है.
2. सुबह खाली पेट चाय पीने से बाइल जूस की प्रक्रिया सही तरीके से नहीं होती, जिससे घबराहट पैदा होती है.
3. अगर ज्यादा चाय पिएंगे तो ये भले ही थोड़ी देर के लिए आपको तरोताजा कर दे, लेकिन इससे स्लीप डिसऑर्डर हो सकता है.
4. सुबह उठते ही चाय पीने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है क्योंकि इसमें में शुगर कंटेट होता है.
5. भूखे पेच चाय पीने से अल्सर की परेशानी पेश आ सकती है, साथ ही प्रोटीन कमी का भी खतरा होता है.
6. बेड टी पीने से न्यूरोलाजिकल प्रॉब्लम हो सकती है, जिससे भूख की कमी का भी डर होता है.
7. चाय में कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है जो ब्लड प्रेशर बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है.

Related Articles

Back to top button