कबीरधाम विशेषकांकेर जिला (उत्तर बस्तर)कोरबा जिलागरियाबंद जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदन्तेवाड़ा जिलाबेमेतरा जिलारायगढ जिलारायपुर जिलाविविध

कवर्धा : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा आरक्षक को फित्ती लगाकर प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई

कवर्धा| जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस मुख्यालय, रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, मुख्यालय द्वारा पदोन्नति प्रक्रिया वर्ष 2022 अंतर्गत आरक्षक आर्म्स से प्रधान आरक्षक आर्म्स के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची वर्ष-2022 जारी किया गया था जिसमें आरक्षक आर्म्स आशीष कुमार कौशिक को रक्षित केन्द्र जिला बिलासपुर से जिला कबीरधाम में जॉइनिंग उपरांत पदोन्नति हेतु आदेश प्राप्त हुआ था। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के द्वारा आरक्षक आर्म्स आशीष कुमार कौशिक को पित्ती लगाकर प्रधान आरक्षक आर्म्स के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया, तथा बेहतर कार्य करने निर्देश देते हुए नवीन पद पर पदोन्नति की बधाई मुंह मीठा करा पुष्पगुच्छ प्रदान कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहकर पदोन्नत प्रधान आरक्षक को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।

Related Articles

Back to top button