कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषजशपुर जिलाजांजगीर-चाम्पा जिलारायपुर जिला
कवर्धा : तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पल्टी, जानिए कितने हुए घायल और लोगों की हालात

कवर्धा। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। बस के पलटने से 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। वहीं 6 लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। घायलों को उपचार के लिए डायल 112 की मदद से अस्पताल ले जाया जा रहा है। घायलों में बच्चे औऱ महिलाएं भी शामिल है। बस मध्यप्रदेश से कवर्धा आ रही थी। घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के आगरपानी घाटी की है।



