छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

साइड लेते समय अनबैलेंस होकर पल्टी बस, जानिए कितने हुए घायल

जगदलपुर। डिमरापाल मेडिकल कॉलेज से अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद सभी छात्राएं आदेश्वर अकैडमी जा रहे थे. उसी दौरान आड़ावाल के सेमरा में बस के सामने एक वाहन आने से बस चालक ने अचानक से बस को साइड लेते हुए अनबैलेंस होकर खेत में उतार दिया, जिससे बस पलट गई.

नगरनार थाना प्रभारी बीआर नाग ने बताया कि बस पलटने से 8 छात्राएं घायल हो गईं. घायल छात्राओं को तत्काल 108 की मदद से महारानी हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनकी इलाज जारी है. सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है. नर्सिंग छात्राएं आदेश्वर अकैडमी के हॉस्टल में रहती हैं. सुबह ड्यूटी समाप्त करने के बाद हॉस्टल वापस लौट रहीं थीं.

Related Articles

Back to top button