महिला ने अपने ही पति को नींद के गोली खिलाकर उससे हमेशा के लिए सुला दी, जानिए इसकी क्या है वजह

शादीशुदा महिला को एक युवक से इश्क हो गया. मोहब्बत में पागल हुई महिला ने अपने पति को रात में खाने में नींद की दावा खिला दी. इसके बाद प्रेमी संग मिलकर पति का कत्ल कर दिया. आरोपियों ने वारदात बिल्कुल फिल्मी अंदाज में दिया. हालांकि, दोनों की चतुराई ज्यादा काम ना आई और पुलिस ने जल्द ही मामले को सुलझाते हुए गिरफ्तार कर लिया है बरेली के सुभाषनगर थाने इलाके का है. बीडीए कॉलोनी के यूवक के 10 साल महिला से शादी हुई थी. शादी के बाद पत्नी का एक युवक के साथ अफेयर हो गया. करीब 9 महीने पहले शादीशुदा महिला अपने आशिक यूवक के साथ फरार हो गई|
पुलिस से शिकायत की तो यूवक और महिला को ढूंढ लिया गया. जिसके बाद पुलिस ने महिला को संजय के हवाले कर दिया और अब्बास को जेल भेज दिया. हाल ही में अब्बास जेल से छूटकर बाहर आया तो उसका फिर से महिला से अफेयर शुरू हो गया. जब महिला के पति को इस बात की पता चला तो उसने विरोध जताना शुरू कर दिया. इस बार महिला और यूवक ने पति को ही बीच में से हटाने की साजिश रच डाली.
वारदात से पहले जब पति टैक्सी चलाकर घर लौटा तो महिला ने उसे वो सब्जी खिलाई जिसमें नींद की दवा मिलाई थी. जब वह सो गया तो यूवक भी घर आ गया. जिसके बाद दोनों ने मिलकर पति के गला गमछे से दबाकर मारने की कोशिश की. पति उठ गया तो उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया गया. पति जमीन पर गिर गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई.



