अन्य ख़बरेंछत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में इस तारीख को दस्तक देगा मानसून…इन राज्यों में भारी बारिश संभव

IMD के मुताबिक मानसून समय से पहले ही पूर्वोत्तर भारत पहुंच चुका है. दक्षिण पश्चिम मॉनसून पश्चिम बंगाल से बिहार, झारखंड की तरफ तेज गति से आगे बढ़ रहा है. दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों को भी मॉनसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार है. कहा जा रहा है कि कोकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ इलाकों में मॉनसून आने ही वाला है. 10 जून तक पूरे महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री हो सकती है. छत्तीसगढ़ राज्य की बात करें तो 13 जून को जगदलपुर में मानसून की एंट्री हो सकती हैवहीं रायपुर में 16 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना है. मिली जानकारी के अनुसार सामान्य परिस्थिति बनी रही तो इस तिथि तक पहुंच जाएगा. यदि मानसून कमजोर पड़ता है तो देरी हो सकती है.

इससे छत्तीसगढ़ राज्य में भी 6 जून की बजाय 13 जून के आस-पास मानसून की दस्तक हो सकती है. 15 जून तक रायपुर संभाग तक मानसून की बारिश हो सकती है. वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग में 17 जून तक मानसून की बारिश होने की संभावना है.

इन राज्यों में भारी बारिश संभव

आईएमडी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर भारत की ओर तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण अगले 3-4 दिन में पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है. दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के हिस्सों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा भारी बारिश हो सकती है. केरल, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, पूर्वोत्तर बिहार के कुछ हिस्सों और जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश हो सकती है।

Related Articles

Back to top button