कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला
अज्ञात लोगों ने बुजुर्ग के सिर कुचलकर की हत्या जानिए क्या है वजह

राजधानी से लगे अभनपुर में 12 घंटे के भीतर 2 हत्याएं हो गई हैं. देर रात हुए गैंगवार में 1 युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है दो पक्षो में ये गैंगवार हुआ है. शख्स की मौके पर मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है|
वहीं दूसरे मामले में एक बुजुर्ग कारोबारी की सिर कुलचकर हत्या कर दी गई है. कारोबारी का नाम रामचंद्र तारक है. जिसकी सोते हुए सिर कुचलकर हत्या कर दी गई. ये वारदात राधाकृष्ण मंदिर गली में स्थित घर में हुई है. फिलहाल वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात हत्यारे फरार हैं. पुलिस और क्राइम ब्रांच समेत डॉग स्क्वॉड मौके पर मौजूद है|अज्ञात आरोपियों ने बुजुर्ग के घर में घुसकर किसी वस्तु से सिर पर प्राणघातक हमला किया है. जिसमें अधेड़ की मृत्यु हो गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.



