अपना जिलाप्रदेशबालोद जिलासियासतस्थानीय समाचार

जैन संतों पर अभद्र टिप्पणी नेता को पड़ा भारी, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना अध्यक्ष अमित बघेल हुए गिरफ्तार

बालोद. जैन मुनि और साधु संतों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को आखिरकार पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है. जहां उसे सोमवार देर रात बालोद लाया गया और मंगलवार की सुबह 7:00 बजे ही बालोद न्यायालय में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इस दौरान पुलिस ने न्यायालय से लेकर जेल जाने तक कड़ी सुरक्षा रखी.

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले बालोद जिले में जामड़ी पाटेश्वर धाम के प्रमुख बाबा बालक नाथ के खिलाफ आदिवासी समाज ने बंद रखा था. इस दौरान छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने भी बंद का समर्थन किया था और मंच से अमित बघेल ने जैन मुनि साधु संतों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी थी. इसके बाद में पूरे प्रदेश भर में जैन समाज में इस मामले को लेकर आक्रोश था. वही बालोद थाने में अमित बघेल के खिलाफ धारा 295 के तहत मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद पुलिस अमित बघेल की खोजबीन कर रही थी.

पुलिस को पता चला कि अमित बघेल सोमवार को हसदेव बचाओ अभियान में अंबिकापुर गए हुए हैं. जहां तत्परता से बालोद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने टीम बनाकर अंबिकापुर रवाना किया और भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने अमित बघेल को अंबिकापुर से गिरफ्तार कर देर रात ही बालोद ले आई. जहां मंगलवार को सुबह न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है. इस बात को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के लोगों में आक्रोश भी है. जहां वह इस बात को लेकर जल्द ही आंदोलन करने की बात भी कह रहे हैं.

Related Articles

Back to top button