अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलाप्रदेशब्रेकिंग न्यूजरायपुर जिलास्थानीय समाचार

आपसी दुश्मनी निकालने का नया तरीका, जिंदा आदमी को किया मृत घोषित

दुर्ग. राजधानी से लगे अमलेश्वर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। किसी अज्ञात युवक ने पहंदा के सरपंच और उपसरपंच के मौत की झूठी खबर सोशल मीडिया पर फैला दी। जिसके बाद से तलाश की जा रही है कि ये काम किसने किया है। मामले की शिकायत सरपंच और उपसरपंच अमलेश्वर थाने में की है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। मिली जानाकारी के मुताबिक, ग्राम पहंदा के सरपंच मोहन लाल साहू और उपसरपंच सुरेंद्र साहू की मौत की झूठी खबर सोशल मीडिया फैलाने की शिकायत दर्ज कराई गई। सरपंच के परिजन और समाज के लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव के ही रहने वाले महेश साहू ने अपनी आपसी दुश्मनी निकालने के लिए सोशल मीडिया में झूठी खबर फैलाई। प्रचार सचिव मोहन साहू, उप सरपंच व सहसंयोजक तहसील साहू संघ पाटन सुरेंद्र साहू ने आरोप लगाया कि महेश साहू 9 मई से लगातार सरपंच, उप सरपंच के खिलाफ निराधार आरोप लगा रहा था। उसने गांव के प्रतिष्ठित परिवारों की बहू व बेटियों के बारे में अभद्र टिप्पणी की हैं। इसलिए उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।परिजनों का आरोप है कि आरोपी महेश साहू लगातार वॉट्सऐप और फेसबुक पर सरपंच, उप सरपंच के खिलाफ इस तरह की अफवाह फैला रहा है। उसकी इसी हरकतों परिवार में उनके समर्थकों में काफी रोष हैं। पुलिस ने आरोपी महेश साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button