अपना जिलाजुर्मप्रदेशबालोद जिलाब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचारस्पेशल स्टोरी

बालोद जिला बंद करने का चला आन्दोलन, देवी-देवताओं के पूजा में रोकटोक होने से भड़के आदिवासी

बालोद। जिले में बुधवार को जिला बंद करने का आह्वान किया गया है। ये बंद का आह्वान छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना व सर्व आदिवासी समाज ने किया है। दरअसल, बीते कुछ दिनों पहले डौंडीलोहारा ब्लाक के तुएगोंदी के ग्रामीणों और जामड़ी पाटेश्वर धाम मंदिर के कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद मामले को लेकर आज बंद का आह्वान किया गया है। आदिवासियों का आरोप है कि, पाटेश्वर धाम मंदिर पुरानी परम्परा,आदिवासी देवी-देवताओं के पूजा पाठ में रोड़ा पैदा कर रही है। इसके साथ ही ग्रामीणों के साथ पूजा पाठ के दौरान मन्दिर के लोगों ने जान बूझ कर मारपीट किया है। जिसको लेकर जामड़ी पाटेश्वर धाम मन्दिर के प्रमुख बाबा बालक नाथ के विरोध और गिरफ्तारी की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना व सर्व आदिवासी समाज ने आज बन्द का आह्वान किया है। इस तरह लोगों में बदले का अक्रोश देख पुलिस ने सभी जगहों पर सुरक्षा बल तैनात किया है।

Related Articles

Back to top button