अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजशपुर जिलाजुर्मट्रेंडिंग न्यूज़प्रदेश

खरसिया से जशपुर जा रही यात्री बस पलटी, 12 यात्री हुए घायल 4 की हालत हैं गंभीर

जशपुर.जिले में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। जिसके कारण 12 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बस खरसिया से जशपुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान ये हादसा हो गया है। हादसा पत्थलगांव थाना क्षेत्र में हुआ है।हादसे के बाद बस ड्राइवर फरार है।

जानकारी के मुताबिक, एक यात्री बस रायगढ़ जिले के खरसिया से जशपुर के लिए दोपहर के वक्त आ रही थी। ये अभी कटनी गुमला सड़क पर डुमरबहार के पहुंची थी की ये हादसा हो गया। आस-पास के लोगों का कहना है कि बस काफी तेज रफ्तार में थी। जबकि रास्ता काफी खराब था। इसके बावजूद बस ड्राइवर गाड़ी को तेज रफ्तार से चला रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण ही ये हादसा हो गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड किनारे चले गई थी।बस के अंदर फंसे लोगों को एक-एक करके निकाला गया है।

घटना के बाद बस चालक गाड़ी छोड़कर ही भाग गया है। बस के अंदर बच्चे और महिलाएं भी सवार थीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालने का काम शुरू किया गया है। वहां से निकालने के बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घायल होने वालों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। खबर मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची है।

Related Articles

Back to top button