अपना जिलाजुर्मट्रेंडिंग न्यूज़प्रदेशब्रेकिंग न्यूजरायपुर जिलास्थानीय समाचार

देश की रक्षा करने वालो की कौन करे रक्षा? राजधानी पुलिस पर हुआ चाकू से हमला

रायपुर। राजधानी में चाकूबाज बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। यहां एक बदमाश ने ड्यूटीरत पुलिस आरक्षक से विवाद कर चाकू से हमला कर दिया। इससे आरक्षक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला डीडीनगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार डीडीनगर थाना में पदस्थ आरक्षक गजेंद्र साहू 22 मई की रात करीब 12 बजे कार्य से रायपुरा चौक में संचालित एक ढाबा के पास गया था। यहां आरोपी हर्ष शुक्ला उम्र 25 वर्ष ने ड्यूटीरत आरक्षक से विवाद कर चाकू से वार कर दिया, जिससे आरक्षक के हाथ में चोट आई हैं। आरोपी को चाकू सहित पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले में आरोपी के खिलाफ डीडीनगर थाने में गैर जमानती धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है

Related Articles

Back to top button