पुलिस प्रशासन की दिखी कड़ी कार्यवाही, हादसे के दस दिन बाद मिली कामयाबी चोरो से हुए हज़ार रुपए बरमाद

पिथौरा (महासमुंद)। मे हुए लाखो के चोरी के मामले मे प्पूलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है, दरअसल राइस मिलर के गाड़ी से दिनदहाड़े 9,20,000 रुपए की उठाईगिरी की गई थी. पुलिस ने पत्थलगांव क्षेत्र से देर रात आरोपी को गिरफ्तार किया है. लेकिन आरोपी के पास से महज हजार रुपए जब्त हुआ है, जिससे पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
बता दें कि शहर से लगे ग्राम लहरौद के कर्मचारी कालोनी में रहने वाले राइस मिलर चितरंजन चौधरी की घर में रखी गाड़ी का कांच तोड़कर उठाईगिरों ने 920000 रुपए निकाल फरार हो गए थे. घटना के दस दिन बाद पिथौरा पुलिस की सायबर सेल ने पत्थलगांव क्षेत्र से देर रात आरोपी मुकन्द्दर नट पिता लाल जी नट निवासी कंडरजा, थाना कापू, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार किया है.

पिथौरा थाना प्रभारी गोपाल ध्रुव ने बताया कि उठाईगिरी के मामले में एक आरोपी को पकड़ लिया गया है. आरोपी से 1000 रुपए बरामद किया गया है. आरोपी को बंटवारा में 50 हजार ही मिला था, जिसे उसने अपनी बहन की शादी मे पैसा लगा दिया है. मामले में तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है. पकड़े गए आरोपी से वारदात मे शामिल मोटरसाइकिल बरामद किया गया है



