अपना जिलाकांकेर जिला (उत्तर बस्तर)छत्तीसगढ़ विशेषजुर्मप्रदेशस्थानीय समाचार

मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल हैं जारी, राम वन गमनपथ की ओर निकलेंगे मनरेगा कर्मचारी

कांकेर। नियमितीकरण की मांग को लेकर मनरेगा कर्मचारी संघ 4 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। हड़ताल के दौरान मनरेगा कर्मियों ने 12 अप्रैल से दंतेवाड़ा से रायपुर तक 390 किमी दांडी पदयात्रा निकाली थी। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो मनरेगाकर्मियों ने हड़ताल जारी रखी। वर्तमान में मनरेगाकर्मी सोशल मीडिया तिहार मना रहे हैं। इसके तहत प्रदेश के दर्शनीय स्थल जाकर फोटो खींच हैशटेग नियमितीकरण अभियान के तहत सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

मनरेगाकर्मी राम वनगमन पथ यात्रा निकालने तैयारियाें में जुटे हैं। मनरेगा कर्मचारी संघ नियमितीकरण की मांग को लेकर 4 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। 12 अप्रैल से मनरेगा कर्मियों ने दंतेवाड़ा से दांडी पदयात्रा निकाली जो 30 अप्रैल को रायपुर पहुंची थी। इसमें कांकेर जिले से भी मनरेगा कर्मी बड़ी संख्या में शामिल हुए थे।

अब अपनी मांगों को लेकर ध्यानाकर्षण करने मनरेगा कर्मियों ने राम वनगमन पदयात्रा निकालने की योजना बनाई है। कोरिया जिले से राम वनगमन पथ यात्रा शुरू होगी और यात्रा का समापन चंद्रखुरी स्थित माता कौशिल्या मंदिर में होगा, जहां दर्शन-पूजन होगा। हालांकि तिथि अभी निर्धारित नहीं है। इस दौरान मनरेगा कर्मी कुल 237 किमी पैदल चलेंगे।

मांगें पूरी होने तक चलता रहेगा अभियान

मनरेगा कर्मचारी संघ कांकेर ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र डड़सेना ने कहा शीघ्र राम वन गमन पथ पद यात्रा की शुरुआत होगी। अपनी मांगों को लेकर सोशल मीडिया पर भी अभियान चला रहे हैं। अच्छा समर्थन मिल रहा है। जब तक मांगे पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।

अभियान में देवेंद्र गिलहरे, रोशन पटेल, मिथुन पटेल, गीता नेताम, संजय यादव, छाया ठाकुर, महिमा मिश्रा, दिलेश्वरी साहू, पूर्णिमा कोड़ोपी, शशि धनेलिया, पूजा सूर्यवंशी, अनीसा सोनी, रितेश्वरी नेताम शामिल हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button