15 फिट ऊपर पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या का कारण है अज्ञात

धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वह एक दिन पहले से ही घर से गायब था। उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। अब अगले दिन उसकी पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली है। उसने जमीन से 15 फीट ऊपर पेड़ पर फांसी लगाई है।
मिली जानकारी के अनुसार,सिरसीदा निवासी विनय कुमार यादव(25) बुधवार सुबह घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला था। परिजनों ने काफी तलाश की, फिर भी उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली थी। इस पर उन्होंने पुलिस से भी शिकायत की थी।
बताया गया कि गांव के लोग बुधवार शाम को जंगल की ओर गए थे। उसी दौरान उनकी नजर एक खेत पर लगे पेड़ पर पड़ी थी। उसका शव जमीन से 15 फीट ऊपर पेड़ पर लटका हुआ था। यह देखते ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई, तब पता चला कि शव विनय कुमार का है। इसके बाद उसके परिजनों को भी इस बात की जानकारी दी गई थी।जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे थे। परिजनों ने बताया कि हम विनय के लिए लड़की देख रहे थे। वह घर से निकला था, घर में भी कोई बात विवाद नहीं हुआ था। फिर भी उसने ऐसा क्यों किया समझ नहीं आ रहा है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। अब गुरुवार को शव का पीएम किया गया है।



