ये हादसा हैं या कोई संजोग, अपनी ही लिखी कविता की कल्पना का पात्र बना युवक समुंदर मे डूबने से हुई छात्र की मौत

बिलासपुर।जिले के एक युवक की गोवा में समुद्र में डूबने से मौत हो गई। युवक बेंगलुरु में रहकर पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि उसने करीब साल भर पहले ही छात्रों के पिकनिक जाने और समुद्र में डूबने की कल्पना पर कविता लिखी थी। बुधवार की सुबह उसके शव को बिलासपुर लाया गया।
जानकारी के अनुसार जिले के विनोबा नगर निवासी मृतक आदित्य पांडेय (23 साल) बेंगलुरु में पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहा था। समर वेकेशन शुरू होने के बाद 16 मई को आदित्य अपने चार-पांच दोस्तों के साथ गोवा पिकनिक मनाने गया था। सभी छात्र समुद्र में नहा रहे थे। तभी आदित्य को पानी की लहर ने खींच लिया और डूबने से उसकी मौत हो गई।आदित्य पांडेय की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। खबर मिलते ही परिजन गोवा के लिए रवाना हो गए। वहां पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसके शव को फ्लाइट से रायपुर लाया गया। बुधवार को आदित्य का अंतिम संस्कार किया गया।
परिजनों ने बताया कि आदित्य कविता लिखने का भी शौकीन था। करीब साल भर पहले उसने छात्रों के पिकनिक जाने और समुद्र में डूबने की कहानी पर एक कविता भी लिखी थी। इसमें उसने छात्र की मौत की बात भी बताई थी। उसे क्या पता था कि उसकी कविता की घटनाक्रम का पात्र आदित्य ही था।



