छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने दी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं कहा छत्तीसगढ़ की बेटियों और बेटों ने गौरवान्वित किया

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी होने पर उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के बेटियों और बेटों ने प्रतिवर्ष की भांति गौरवान्वित कर दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियां रायगढ़ की कुंती साव ने 12वीं में और कांकेर की सोनाली बाला ने 10 वीं में तमाम आभाव और विपरीत परिस्थि के बीच टॉप कर बता दिया कि छत्तीसगढ़ की बेटी किसी से कम नहीं हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने सभी टॉपर्स और उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सभी शिक्षकों और पालकों को भी बधाई देते हुए कहा कि छात्र छात्राओं की मेहनत शिक्षकों के प्रयास और पलकों के सहयोग से ऐसे परिणाम छत्तीसगढ़ के भविष्य को गढ़ते हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने उन छात्र छात्राओं से जिनके परिणाम आशानुकूल नहीं आये हैं से अपील करते हुए कहा कि निराश होने की आवश्यकता नहीं हैं। यह कोई आखरी अवसर नहीं हैं, जीवन में अनेक अवसर आते हैं और हर किसी को आशानुकूल परिणाम प्राप्त नहीं होता पर अवसर जरूर मिलते हैं। उन्होंने कहा कि जिन्हें आशानुकूल परिणाम नहीं मिल पाया वे पुनः मेहनत करते हुए अवसर का इंतजार करें निश्चित ही सकारात्मक और आशानुकूल परिणाम मिलेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सभी छात्र छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि एक एक छात्र औऱ छात्रा छत्तीसगढ़ का भविष्य हैं और छत्तीसगढ़ का भाविष्य हर परिस्तिथि में छत्तीसगढ़ को गढ़ने आगे बढ़ने तैयार रहेगा यही छत्तीसगढ़ की अपेक्षा हैं।

Related Articles

Back to top button