छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला
बोर्ड में कम नंबर पाने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट आज जारी कर दिए हैं। ऐसे में उन विद्यार्थियों को बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है, जिनके नंबर कम आए हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ बोर्ड ने परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए पुनर्मूल्यांकन व पुनर्गणना के विकल्प दिए हैं, जिनके नंबर कम आए हैं या किसी विषय में फेल हो गए हैं। बोर्ड ने इस बार परीक्षा में पुनर्मूल्यांकन व पुनर्गणना की पात्रता रखी है। जिन परीक्षार्थियों को अपेक्षा के अनुरूप कम अंक मिलेंगे वह अपने अंकों का सुधार करवाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। मंडल के अध्यक्ष डा. आलोक शुक्ला ने बताया कि परीक्षा के परिणाम मंडल के कार्यालय में परिणाम जारी होंगे।



