अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मप्रदेशबिलासपुर जिलाब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचार

पुलिसकर्मियों से मारपीट करने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार,फिल कोल वाशरी के मैनेजर विकास शर्मा भी थे शामिल

बिलासपुर।जिले में पुलिसकर्मियों से मारपीट व गाड़ी में तोड़फोड़ करने वाले 3 युवक को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों में फिल कोल वाशरी के मैनेजर विकास शर्मा और उसके साथी शामिल हैं. घटना रतनपुर के महामाया मंदिर के मेलापरा में हुई थी.

रतनपुर पुलिस को सूचना मिली थी, कि कुछ लोग महामाया मंदिर मेला स्थल पर धारदार हथियारों से लैस हैं. इनमें से एक होटल में घुसकर मारपीट करता आरोपी राकी सिंह उर्फ राकी भाई भी है, जो फील कोल वाशरी में बाउंसर है.वह कोयला कंपनी के वाहनों से कोयला चोरी को रोकने पेट्रोलिंग का काम करता है. इसी के चलते उसकी बीते दिनों एक होटल में मारपीट हुई थी, मामले को लेकर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.

सूचना पाकर पुलिस की टीम संदेहियों को पकड़ने गई. वहां पर हथियार बंद लोगों ने पुलिस के जवानों पर हमला कर दिया. साथ ही उनके वाहन को टक्कर मारकर भाग निकले. जिसके बाद थाने से बल बुलाकर भाग रहे लोगों की तलाश की गई.जिसके बाद पुलिस के जवानों ने वहां पर घेराबंदी कर मौके से राकी सिंह, संदीप शर्मा और वीरभानू सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनकी कार से तीन तलवार, पांच लोहे का राड और आठ लाठियां जब्त की है.युवकों के खिलाफ जवानों पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा और आर्म्स एक्ट की धारा 186, 353, 332, 147, 148 व 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई कर रही है

Related Articles

Back to top button