गरियाबंद जिलाछत्तीसगढ़ विशेष

एंबुलेंस में मरीज के जगह मिला गांजा, जानिए पूरा मामला

राजिम पुलिस को मुखबिर सूचना मिलने पर चौबेबांधा तिराहा में नाकेबंदी कर चेकिंग किया जा रहा था कुछ देर बाद उड़ीशा से रायपुर की ओर से आ रहे बालाजी अस्पताल रायपुर लिखे हुये एंबुलेंस वाहन क्रमांक सीजी 04 एचडी 8581 को रोककर तलाशी ली गई. वही एंबुलेस वाहन में सवार व्यक्ति सोमनाथ गोंड एवं चालक जितेन्द्र कुमार भीमगज से पूछताछ करने पर संतोष जनक जवाब नही देने व अवैध गांजा मादक पदार्थ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए. पुलिस ने कब्जे में रखे दो बैगो के 07 पैकेटो का कुल 30.500 किलोग्राम गांजा जब्त किया है. और आरोपियों के विरूद्व नारोक्टिस एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिसंमत कार्यवाही कर धारा 20 (ख) NDPS Act का अपराध के तहत गिरफ्तार किया गया|

Related Articles

Back to top button