छत्तीसगढ़ विशेषबिलासपुर जिला

तीन यूवक ने एक यूवक को पेड़ में उल्टा लटकाया, देखिए वीडियो और जानिए वजह

ये वीडियो कही और का नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की न्यायधानी कहे जाने वाले बिलासपुर का है| प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सीपत थाना क्षेत्र में एक युवक पर घर में घुसकर चोरी करने के प्रयास का आरोप लगा.

कथित रूप से जैसे ही युवक ने घर की कुंडी खोलने की कोशिश की उसी वक्त घर वाले उठ गए और उसे पड़कर थाने सौंप दिया गया. चूंकी युवक ने चोरी नहीं की थी, इसलिए पुलिस ने भी बिना किसी एफआईआर के युवक को समझाइश देकर छोड़ दिया.

लेकिन युवक जैसे ही पुनः गांव पहुंचा उसे देख गांव के तीन युवक भड़क गए. इसी बीच उसे गांव के ही एक पेड़ पर उल्टा लटका दिया गया और तीनों युवकों ने उसकी जमकर पिटाई की. हालांकि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पिटाई का ये वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है|

बताया जा रहा है, कि जिस युवक की पिटाई हो रही है, वह रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढवट का है| जो उच्चभट्ठी के एक फार्महाउस में चौकीदारी का काम करता है.

Related Articles

Back to top button