कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष

कवर्धा : परिवहन सुविधा केन्द्र स्थापित करने के लिए 6 मई तक आवेदन आमंत्रित

कवर्धा | जिला परिवहन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में लर्निंग लायसेंस बनाने के लिये 18 परिवहन सुविधा केन्द्र को प्राधिकृत करते हुए स्थापित किया जाना है। इसके लिये जिला परिवहन कार्यालय कवर्धा छीरपानी कॉलोनी, बीएसएनएल कार्यालय के पास कवर्धा, जिला कबीरधाम में इच्छित अर्हतादायी आवेदक दो सौ रूपए विहित शुल्क जमा कर आवेदन आगामी 6 मई शाम 5.30 बजे तक प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला परिवहन कार्यालय, छीरपानी कॉलोनी कवर्धा से कार्यालयीन दिवस एवं समय पर संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Back to top button