कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष

कवर्धा : विचाराधीन कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार,जेल प्रबंधन में मचा हड़कंप

कवर्धा | गांजा तस्करी के आरोप 4 मार्च 2022 से जेल में बंद था.कैदी जिला अस्पताल में पेट दर्द के चलते भर्ती था. सुबह 4 बजे फरार हुआ है. आरोपी दुखी राम दिगल ओड़िशा का रहने वाला है. पुलिस लगातार पतासाजी कर रही है.आरोपी दुखीराम सुदर्शन एनडीपीएस के आरोप में 4 मार्च 2022 से जेल में बंद था. शनिवार को तबीयत बिगड़ने के कारण जिला अस्पताल में इलाज के लाया गया था, जो सुबह 4 बजे जेलपहरी को चकमा देकर फरार हो गया| पुलिस तलाश की जा रही है. शहर के सभी सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस तैनात है. सभी आने जाने वाली गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है. उम्मीद है बहुत जल्द फरार कैदी पुलिस के गिरफ्त में होगा.

Related Articles

Back to top button