छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला
एक महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही हुई मौत

रायपुर| खमतराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत भनपुरी चौक पर एक राह चलती महिला को तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से महिला को रौंदा | जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया है. पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और फरार आरोपी डंपर चालक की तलाश में जुटी है. सड़क हादसे में मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी हुई है.



